सिल्वर सिटी में शूटआउट: दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एक और हत्या से दहल उठा।  शुक्रवार सुबह एक और हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी इलाके में करीब 10:15 बजे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड: युद्ध, युवा और विकास पर पीएम मोदी की बड़ी बातें

मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो सहस्त्रधारा रोड के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, वह जिम से वर्कआउट कर बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो से तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उन्हें तीन गोलियां लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरटेकिंग की जिद बनी मौत का कारण, एक गोली ने छीनी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जिंदगी

घटना के बाद घायल अवस्था में विक्रम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अचानक ढही दुकान की छत, दो मजदूर घायल

एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT