प्रशासन का सख्त संदेश: किराया नहीं बढ़ेगा, समस्याओं का त्वरित समाधान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे चरण के तहत बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।

शिविर में सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल और आवास से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने आवास किराया बढ़ाए जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किराया न बढ़ाने के निर्देश दिए। पेयजल समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को दो दिन के भीतर कार्रवाई के आदेश दिए गए, साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत के निर्देश भी जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  युवती से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार

किसानों ने क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत, नई गूलों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। लो वोल्टेज की समस्या पर विद्युत विभाग को अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गैस सिलेंडर ब्लास्ट! बर्तन की दुकान में भीषण आग

शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की गई। अवैध शराब बिक्री, प्रदूषण, भू-कटाव और स्टोन क्रेशर से जुड़ी शिकायतों पर भी जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, दामाद भी घायल

स्वास्थ्य विभाग ने 125 लोगों का निशुल्क परीक्षण कर दवा वितरित की। विभिन्न विभागों ने दर्जनों लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए प्रमाण पत्र, पंजीकरण और अन्य सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लौटनी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT