गैंगरेप नहीं युवती से की गई थी छेड़छाड़, इस वजह से दिया था बयान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवती द्वारा कार सवार युवकों पर लगाए गैंगरेप की बात झूठी साबित हुई है। युवती के साथ रेप नहीं बल्कि उसके छेड़खानी की घटना हुई थी। पुलिस अब इस मामले में रेप की धारा हटाकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के योग विभाग द्वारा योग जन जागरूकता के तहत विद्यालयों में योग शिविर आयोजित

युवती से कार में गैंगरेप की सूचना से हड़कंप मच गया था। इस मामले की शिकायत खुद पीड़िता ने पुलिस में की थी, जिसके बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इधर युवती का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया तो डॉक्टरी जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊपर असली, नीचे नकली! गदरपुर पुलिस की छापेमारी में मिला 4.54 करोड़ का नकली नोटों का पहाड़, हैरान रह गए अधिकारी!

सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती डर गई थी, जिस कारण से उसने इस तरह के बयान दे दिए। पुलिस ने भी मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में गैंगरेप की धारा हटाकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': लालकुआं और चोरगलिया में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार!

Ad_RCHMCT