अन्याय नहीं सहूंगी! — नामांकन निरस्त करने पर कॉलेज की छत पर पहुंची छात्रा, पुलिस ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में छात्र राजनीति का असर चुनावों के बाद भी कम नहीं हुआ है। गुरुवार को कुमाऊं मंडल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद के बीच एक छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गई।

छात्रा राजविंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसका छात्रसंघ अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र गलत तरीके से निरस्त कर दिया गया और दूसरे प्रत्याशी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। उसका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राजविंदर कौर ने बताया कि उसने 28 सितंबर और 18 अक्टूबर को प्रशासन को प्रत्यावेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन मामले को जानबूझकर दबा रहा है। इसी के विरोध में वह पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गई और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचे और समझाकर छात्रा को नीचे उतारा। इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेनू रानी बंसल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जो दोनों पक्षों की सुनवाई करेगा। उन्होंने कहा कि कानूनी सलाह लेकर हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad_RCHMCT