रामनगर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, पाउच मे पैक कच्ची शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर:मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने आज रामनगर क्षेत्र के कालू सिद्ध में दबिश दी। दबिश के दौरान बालम सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी कालू सिद्ध, रामनगर की दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के एक कोने में छुपाकर रखी गई लगभग 30 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार


आबकारी टीम ने मौके पर ही आरोपी बालम सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारीगण के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश


कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक उमेश पाल एवं कुंवर सिंह बोहरा सहित विभागीय टीम मौके पर मौजूद रही।

Ad_RCHMCT