प्रेम विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की बेरहमी से हत्या, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग के ‌बीच खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसमें युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंतजार ने अपने भाई के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी थी। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

यह पूरा घटनाक्रम हरिद्वार जिले के रुड़की इलाके का है। बीती 26 अक्टूबर को आस मोहम्मद घर से खाना खाकर अपने मोबाइल के साथ बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके परिवार ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में पुलिस को तहरीर दी। जांच में पता चला कि इंतजार नामक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर आस मोहम्मद को शिव मंदिर के पास बुलाया और पहले गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को शमशाद के गन्ने के खेत में ले जाकर गला रेत दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

आस मोहम्मद का शव 27 अक्टूबर की शाम गन्ने के खेत में मिला। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी इंतजार रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मंगेतर के किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी मिलने पर उसे ट्रैक करना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

इंतजार और आस मोहम्मद के बीच बातचीत के दौरान बहस हो गई थी, जिसमें आस मोहम्मद ने रिश्ते को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बाद इंतजार ने चाकू से हमला किया और अपने भाई को बुलाकर हत्या में शामिल किया। आरोपी इंतजार को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। वहीं पुलिस अब हत्या में शामिल उसके भाई की तलाश में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT