चारों धामों में भारी बर्फबारी से शून्य से नीचे पहुंचा पारा, बद्रीनाथ के अद्भुत नजारे

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। कॉर्बेट हलचल

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को मौसम बिगड़ा और चारों धामों, बदरी-केदार और गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में जहां दिनभर रुक रुककर बर्फबारी हुई वहीं बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी।

बद्रीनाथ धाम में सोमवार दोपहर भारी बर्फबारी हुई।

निचले क्षेत्रों में बूंदाबादी 

चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी। उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। खरशाली व जानकी चट्टी में बर्फबारी हुई लेकिन यहां बर्फ जमी नहीं। वहीं यमुनोत्री धाम के सप्तऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूछ, गरुण गंगा टॉप में खूब बर्फ गिरी। गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर भी जमकर बर्फ गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand weather-इन जिलों मे आज भारी बारिश का येलो अलर्ट
बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी।

पर्यटकों के चेहरे खिले

आगरा की नेहा शर्मा ने कहा कि बर्फबारी में बहुत मजा आ रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर अभी सफर तकलीफदेह है लेकिन धाम में पहुंचते ही थकान और तकलीफ दूर हो गई है। हमने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,सभी जिलों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/तीव्र बौछार का येलो अलर्ट
बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी।

केदारनाथ में तेज बर्फबारी

रुद्रप्रयाग जिले में कई जगहों पर बादल छाए रहे वहीं केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। केदारनाथ में सुबह हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ मौसम और अधिक खराब होता गया जिससे तेज बर्फबारी शुरू हो गई।

निर्माण कार्य प्रभावित

केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों के भवन निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन के जेई सौरभ सिंह ने बताया कि बर्फबारी से कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पर्यटक स्थल चोपता में भी मौसम खराब रहा। वहीं केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand weather-इन जिलों मे आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

स्थान                    अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

बदरीनाथ धाम 9 डिग्री                        माइनस 2 
औली                     12                                  2 
जोशीम ठ               11                                  5 
गोपेश्वर                  15                                   9 
रुद्रप्रयाग               22                                  12
केदारनाथ              6                                   माइनस 4