रामनगर:-(दुखद) गर्जिया मंदिर के पास कुंड मे डूबने से दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-विकास खण्ड के गर्जिया मंदिर के पास कुंड मे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे हैं जहां से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया गया था

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

दूसरा व्यक्ति अभी कुंड में फसा है फायर ब्रिगेड फायर ब्रिगेड को मोके पर बुलाया दोनों कुंड में डूबे व्यक्तियों को जनता की मदद से रेस्क्यू कर कर निकाला गया दोनों की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

वहीं पर कुंड के पास इनके कपड़े रखे थे उनमें दोनों के आधार कार्ड पैन कार्ड मिले जिस में मृतकों की शिनाख्त 1- गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद 2- अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी उपरोक्त के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया।

Ad_RCHMCT