चोरी का खुलासा- माल के साथ शातिर को इस इलाके से उठा लाई पुलिस

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सहस्रधारा रोड पर स्थित एक घर में हुई चोरी का गुरुवार को राजपुर थाना पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने दिल्ली के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए करीब दो लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, द्रोण वाटिका निवासी संदीप सैनी ने कुछ दिन पहले अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी, ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आईटी पार्क चौकी की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार की पहचान की गई। बुधवार रात धोरण रोड, आईटी पार्क गेट के पास पुलिस ने ओवेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी मौजपुर, गली नंबर चार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का निवासी है। उसके पास से चोरी के गहने और नगद बरामद हुए। पुलिस को पता चला कि ओवेश एक टैक्सी चालक है और नशे का आदी है। उसने चोरी के लिए रैकी टैक्सी चलाते समय की थी। 

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

अधिक जानकारी में यह भी सामने आया कि ओवेश पहले भी दिल्ली में वाहन चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, और आरोपी की घटना में प्रयुक्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Ad_RCHMCT