यहां लड़कियों के 2 गुटो में हुई बीच सड़क में जमकर झड़प,वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -

शहर के बीचो-बीच हिरा नगर में लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर झड़प की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है रविवार को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों में जूतमपैजार हो गई। डंडों से लैस लड़कियों के गुट ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर चौकी स्थित पुलिस योगा पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे। यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया ।


इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी


बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है ।मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

लड़कियों के दो गुटों का वीडियो बीच सड़क में मारपीट का सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है तो वही लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT