रामनगर-(बड़ी खबर) उफनते नाले में बही शिक्षकों की कार,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-पहाड़ों मे हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं रामनगर से मोहान की तरफ जा रही एक कार धनगढ़ी के पास रपटे मे बह गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की प्रातः को वाहन सं0 UK 19A 3215 सलेरियो कार से 1.सुरेश चन्द्र जोशी पुत्र गौरी शंकर जोशी नि0 दुर्गापुरी रामनगर 2. देवकी रावत पत्नी गोपाल सिंह रावत नि0 कोटद्वार रोड रामनगर 3. विमला शर्मा पत्नी नन्दकिशोर शर्मा नि0 टेड़ा रोड रामनगर तथा 4. श्रीमती आयूषी ग्रोवर पत्नी प्रगट सिंह नि0 गिरीताल काशीपुर उ0सि0नगर जो कि सभी अध्यापक है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

अपनी ड्यूटी हेतु रामनगर से मोहान की तरफ जा रहे थे । जब ये सभी लोग प्रातः 07.00 बजे के लगभग धनगड़ी नाले पर पहुँचे तो उनका वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उक्त सभी लोगो को आम जनता तथा पुलिस के सहयोग से तत्काल ही सकुशल वाहन से बाहर निकाला गया।

Ad_RCHMCT