कुंभ 2027 में नहीं होगी कोई चूक: पुलों का ऑडिट, घाटों का कायाकल्प, सुरक्षा हाई अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियाँ अक्टूबर तक पूरी करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और शासन स्तर पर कोई फाइल लंबित न रहने के निर्देश दिए।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि मेला भव्य और सुरक्षित रूप से आयोजित हो। उन्होंने PWD सचिव को अगले 24 घंटे में टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति करने, कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों का ऑडिट करने और घाटों का सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी सहित सभी घाटों में स्नान की सुविधा, मेले में स्वच्छता, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा बल एवं जल पुलिस, और आधुनिक निगरानी उपकरणों जैसे सीसीटीवी और ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की अलग से विस्तृत योजना बनाई जाए, विभिन्न अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटित की जाए, और सभी मठ, संत समाज, संस्थाएँ व स्थानीय लोग तैयारी में सहयोग करें। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, वन अनुमति और अन्य प्रदेशों से समन्वय करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: शादी के दबाव में युवती का अपहरण, पत्थरों से हमला

इसके अलावा, धामी ने मेले में आवास व टेंट सिटी, अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस और मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला राज्य की संस्कृति और आस्था का बड़ा आयोजन है और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और यादगार अनुभव प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव के क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री की एंट्री, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, रेनू बिष्ट, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, DGP दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगौली, सचिव नितेश झा और कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT