राज्यसभा सीट के लिए यह नामी चेहरे बने चर्चा का विषय, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राज्य सभा सीट जो कि 4 जुलाई से चालू होने जा रही है इसको लेकर भाजपा में भागदौड़ शुरू हो गई है और इस सीट को लेकर कई नामी चेहरे चर्चा में बने हुए हैं जानकारी के अनुसार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राज्यसभा के लिए स्थानीय चेहरे को तरजीह देगी। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का नाम इस दौड़ में आगे माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बजट खत्म करने और विकास की रफ्तार तेज करने का टास्क फोर्स बनाया

हालांकि, राज्य से बाहर के पार्टी के एक बड़े नेता को भी उत्तराखंड के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है, लेकिन भाजपा का स्थानीय नेतृत्व फिलहाल स्थानीय चेहरे पर ही अडिग है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दोहराया कि राज्यसभा सीट के लिए राज्य से स्थानीय नेताओं के नाम का ही पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग

प्रत्याशी चयन पर अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। राज्यसभा की तीन सीटों में इस वक्त दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। कांग्रेस कोटे से राज्यसभा गए प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म होने जा रहा है। विधानसभा में सदस्य संख्या के लिहाज से इस सीट का भाजपा के पास आना तय है। इसलिए भी भाजपा के नेता अपनी दावेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में भाजपा में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रमुख नाम पिछले काफी समय से राज्यसभा जाने का सपना संजोए हुए हैं। वर्ष 2016 में कांग्रेस की बगावत के सूत्रधार रहे पूर्व सीएम बहुगुणा का दावा, इनमें सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र भी कतार में हैं। इनके साथ संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का नाम भी चर्चाओं में शामिल है।

Ad_RCHMCT