उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन किसी न किसी जगह से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से सामने आया है, जहां गुरना के पास एक दर्दनाक हादसे में कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का बड़ा कदम: ऊंचापुल पर तोड़े गए दो अवैध मकान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को डीसीआर पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुरना क्षेत्र में एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में सजेगा रोमांच का मेला: सीएम धामी ने किया लेक फेस्टिवल का शुभारंभ

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिसकी हादसे के दौरान ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शर्मनाक कांड: नाबालिग को बंधक बनाकर चल रहा था देह व्यापार गिरोह

टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान धोल सिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT