यहां 11 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,केंटर ने रौंदा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सड़क हादसों को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी और दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रहा है यहां पर पिथौरागढ़- लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं।


प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ad_RCHMCT