आखिर क्यों दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , चर्चाओं से बाजार हुआ गरम

ख़बर शेयर करें -

राज्य में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने से मची सियासी हलचल के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दिल्ली पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी शुक्रवार देर शाम चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे है। सीएम का ये दौरा कई मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

ये रहा सीएम का दिल्ली कार्यक्रम..


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी नई दिल्ली में शनिवार को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

बताया जा रहा है कि नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए पृथक नीति निर्धारण के विषय को प्रमुखता से उठाएंगे।

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह उत्तराखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर बात करेंगे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में यह बैठक होगी। इसके बाद रविवार को सीएम सुबह 9.30 बजे नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में सम्मिलित होंगे।

Ad_RCHMCT