उत्तराखंड-होली के दिन नहाने के दौरान पैर फिसलने से नदी मे डूबा युवक,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद हरिद्वार-रूड़की क्षेत्र गंगनहर में डूबा युवक,  एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

सोमवार को पुलिस कोतवाली गंगनहर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक पविन्द्र धस्माना के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राफ्ट के माध्यम से गंगनहर में उतरकर डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 15 फ़ीट गहराई से उक्त युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

उक्त युवक रुड़की से अपने दोस्तो के साथ गंगनहर में नहाने आया था जहाँ नहाते समय अचानक उक्त युवक का पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

मृतक का नाम :- अजय सविथा पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश सविथा, निवासी- कानपुर, उत्तरप्रदेश।

Ad_RCHMCT