उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) यहाँ पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गढ़वाल- नैथान पुल के पास से SDRF ने किया शव बरामद

राज्य मे हादसों की खबर भी सामने आ रही हैं सोमवार को SDRF को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई की नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर ग्रोइंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमारह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की नैथाना पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है।SDRF टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।शव की पहचान भी कर ली गयी। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर SDRF टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  फेमस होने की चाह में खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे लग्जरी कारें, पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

मृतक महिला का नाम –
कस्तूरी देवी उम्र – 70
ग्राम :- नैथाना, जिला -टिहरी गढ़वाल

SDRF टीम का विवरण -उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय,
मुख्य आरक्षी विवेकानंद राणाकोटी,आरक्षी मुकेश कुमार
आरक्षी उपेंद्र इष्टवाल,आरक्षी कृष्ण सिंह,आरक्षी अरविन्द सिंह मौजूद रहे।