उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला,इस हाल मे मिला शव,क्षेत्र मे दहशत का माहौल

ख़बर शेयर करें -

राज्य में जंगली जानवरों के द्वारा इंसान पर हो रहे हमले का दौर जारी है अब फिर दुखद घटना की खबर टिहरी घनसाली में गुलदार ने एक 12 साल के किशोर को अपना निवाला बना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम अपना निवाला बना दिया है। ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मैं मयकोट गांव में गया था,और वह वापस नहीं आया,देर शाम तक बच्चा जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किशोर का शव जंगल में मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

टिहरी घनसाली में रविवार को सामने आई इस घटना से क्षेत्र में के लोगों में दहशत है। शाम 5 बजे के लगभग वह मैं मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलखीअस्पताल लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

वहीं किशोर का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम तो गाँव मे शोक की लहर तो ग्रामीणों मे भय का माहौल बना हुआ है।

Ad_RCHMCT