उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,25.10 ग्राम स्मैक कीमत (लगभग 05 लाख ) रुपए के साथ 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 25.10 ग्राम स्मैक कीमत (लगभग 05 लाख ) रुपए के साथ 01 स्मैक तस्कर पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज

द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए।

बुधवार को चैकिंग के दौरान इन्द्रनगर सिरौलीकला में अभियुक्त रईस पुत्र मोहम्मद निवासी वार्ड न0 -20 इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना- पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 25.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

बरामदा स्मैक के सम्बन्ध में अभियुक्त रईस से पूछताछ पर बताया गया यह स्मैक बरेली के भूरा नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता हूँ। यह स्मैक पुलभट्टा, सिरौलीकला, किच्छा के नशेडियों बेचता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंः अधूरी इमारत के अंदर मिला नेपाली मजदूर का कंकाल

बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO-198/2022 U/S 8/21/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार शुदा अभि के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियुक्त रईस स्मैक तस्करी का आदतन अपराधी है जो पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामलों में जेल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

गिरफ्तार अभियुक्तः-

रईस पुत्र मोहम्मद निवासी वार्ड न0-20 इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना- पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर उम्र40 वर्ष

(स्मैक) बरामदगी:-

1- कुल बजन 25.10 ग्राम अवैध स्मैक कीमत करीब 05 लाख रुपए।
2. रुपये 990/- नगद व एक मोबाइल फोन।

Ad_RCHMCT