रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) पहचान छुपाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-रविवार को वादीनी की तहरीर पर थाना हाजा पर भादवि व 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधि0 2018 बनाम शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन आदि पंजीकृत होकर विवेचना हस्वादेश प्रभारी निरीक्षक के उ0नि0 रेनु के सुपुर्द की गयी।

समुदाय विशेष के उपरोक्त अभि0 द्वारा अपना नाम शिव ठाकुर बताकर वादीनी से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी करने की बात की गयी तथा पीड़ित के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए। पीड़िता को उक्त अभि0 के सही नाम पते की जानकारी होने पर पीडिता द्वारा कोतवाली रामनगर में उक्त सम्बन्ध में तहरीर दाखिल की गयी जिस पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मुकदमा पंजीकरण के उपरान्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनी0 के निर्देश पर अभि0 की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी परन्तु अभि0 लगातार मय परिवार के अपने घर से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

उक्त टीम द्वारा आधुनिक तकनीको का प्रयोग करते हुए अभि0 की तलाश प्रारम्भ की गयी तो अभि0 शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन उपरोक्त को,जब वह भागने की फिराक में था,रिलाईन्स पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 रू0 का नकद ईनाम दिया गया।

गिरफ्तारी टीम मे एस एच ओ अरुण कुमार सैनी,उ0नि0 कश्मीर सिंह,हे0का0 राजेश कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT