उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ महिला-पुरुष के शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर:-यहाँ नेपाल से लगे भारतीय क्षेत्र से एक पुरूष और एक महिला का शव मिने से हड़कंप मच गया।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शारदा वन रेंज से एक महिला और एक पुरुष का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई , पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है शव महेन्द्रनगर के रहने वालों के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

सोमवार देर शाम नेपाल के मटेना गांव के समीप नेपाल से सटे भारतीय वन क्षेत्र शारदा फॉरेस्ट रेंज के कंपार्ट संख्या-44 में वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान दो शव पड़े दिखायी दिए। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया है कि गश्ती कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं नेपाल पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय क्षेत्र होने के कारण टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

फिलहाल इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि नेपाल की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक,मृतक महिला और पुरुष नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सुंदरपुर गांव के बताये जा रहे हैं।

वहीं पुलिस ने भी शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Ad_RCHMCT