बिग ब्रेकिंग:-रामनगर में पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट हलचल

युवती से पहचान छिपाकर उससे दुष्कर्म करना और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस के अनुसार शिव ठाकुर उर्फ साकिब सैफी निवासी बम्बाघेर ने अपनी पहचान छिपाकर ऊंटपड़ाव निवासी एक युवती से नजदीकी बढ़ा ली और उससे बलात्कार किया। इसके कुछ दिन बाद वह युवती के साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे के साथ उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया है। शिव ठाकुर उर्फ साकिब सैफी निवासी बम्बाघेर के साथ गलत कार्य में मददगार सबा,  यूनूस,  राहीला,  गजाला पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

Ad_RCHMCT