उत्तराखंड-(बड़ी खबर) सचिवालय मे मुख्यमंत्री बिल्ड़िंग में लगी आग,मची अफरा-तफरी।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-गुरुवार को प्रातः देहरादून सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई।आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण वहा लगी एसी में आग लग गई, जिसके चलते यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया। जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

हालांकि,इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Ad_RCHMCT