उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते समय दबी 03 महिलाएं,SDRF,DDRF व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपेरशन चला किए शव रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते समय दबी 03 महिलाएं,SDRF,DDRF व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपेरशन चला किए शव रिकवर।।

गुरुवार को जनपद नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मयाली, चिरबिटिया के करीब लुठियाग गांव में मिट्टी खोदते समय हुए भूस्खलन में 03 महिलाएं दब गई है, जिनके रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूड़ा से SI कर्ण सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

उक्त घटनास्थल राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर वहाँ पूर्व से मौजूद DDRF व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 03 महिलाओं के शव बरामद किए जहाँ से उन्हें स्ट्रेचर द्वारा मुख्य मार्ग तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मृतकों के विवरण:-

  1. आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 40 वर्षीय
  2. माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, 52 वर्षीय
  3. सोना देवी पत्नी पूरण सिंह, 48 वर्षीय
    सभी मृतक लुठियाग गांव निवासी है।
Ad_RCHMCT