उत्तराखंडः दुकान के अंदर मिला व्यापारी का शव, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पौड़ी शहर के धारा रोड क्षेत्र में एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह आसपास के व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई थी और दुकानदार अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तत्काल पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच दिन पहले हुए बस हादसे में घायल चालक की मौत

कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार की चोट या बाहरी घाव के निशान नहीं पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांव के क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री की एंट्री, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। धारा रोड स्थित दुकान में व्यापारी की मौत से स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर है। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक व्यापारी का अपनी ही दुकान में इस तरह मृत पाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज सच सामने आने की प्रतीक्षा कर रहा है और इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Ad_RCHMCT