CM धामी का बड़ा कदम: प्रदेशभर में ‘गोदान’ फिल्म अब मुफ्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गायों की सुरक्षा और संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को पूरे प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का बड़ा फैसला लिया है। इस जानकारी की पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की गई। फिल्म 6 फरवरी से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए इन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

सीएम ने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को समर्थन देती रहेगी।

Ad_RCHMCT