उत्तराखंडः बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक, नकदी और ज्वेलरी लूटे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने होटल मालिक के घर धावा बोला है। बदमाशों ने घर की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी और ज्वेलरी लूट ली। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह वारदात शनिवार रात राजधानी देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में हुई है। यहां डाकपट्टी स्थित होटल के मालिक भुवन गांधी, जो डाकपट्टी राजपुर रोड में रहते हैं, ने रविवार को थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वह अपने बेटे को गुड़गांव छोड़ने गए थे। 17 जनवरी की देर रात उनके घर के नौकर ने उन्हें फोन कर चोरी की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में सजेगा रोमांच का मेला: सीएम धामी ने किया लेक फेस्टिवल का शुभारंभ

भुवन गांधी की बुजुर्ग मां ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे दो व्यक्ति उनके कमरे में आए और डराते हुए नकदी और ज्वेलरी के बारे में पूछताछ करने लगे। इनमें से एक व्यक्ति उनके पास बैठ गया, जबकि दूसरा घर की पूरी तलाशी लेने लगा। आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक घर में रहकर लूट की और चोरी की रकम व आभूषण लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

थाना राजपुर के प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों तथा नौकर से पूछताछ कर रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घर में किस रास्ते से प्रवेश किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Ad_RCHMCT