उत्तराखंडः इन अधिकारियों को होली का तोहफा, मिली पदोन्नति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विभाग में हाल ही में अधिकारियों के प्रमोशन से संबंधित आदेश जारी किया गया है। होली से पहले राज्य वन सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

 इन अधिकारियों को 2021 और 2023 चयन सूची वर्ष आवंटित किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में करुणा निधि भारती, उमेश चंद तिवारी, नवीन चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र आर्य, रंगनाथ पांडे, देवी प्रसाद बलूनी और ध्रुव सिंह मार्तोलिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

होली के बाद सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी और कंजरवेटर ऑफ़ फारेस्ट और DFO स्तर पर भी बदलाव हो सकते हैं।

Ad_RCHMCT