दुःखद- अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली के त्यौहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : बागवाला में 156 करोड़ से बने 1872 पीएम आवास जल्द होंगे आवंटित: सचिव आर. राजेश कुमार

जानकारी के मुताबिक, इमलीखेड़ा गांव निवासी सिद्धार्थ सैनी (22 वर्ष) की बहन की शादी दस दिन पहले ही हुई थी। शादी के बाद से कुछ रिश्तेदार उनके घर पर रुके हुए थे। बुधवार रात सिद्धार्थ अपने दोस्त युगल सैनी के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदार को छोड़ने के लिए रुड़की आया था।

रुड़की से वापस लौटते समय बाजूहेडी गांव के पास उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। इस हादसे में सिद्धार्थ और युगल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने सिद्धार्थ सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युगल सैनी का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर नैनीताल पुलिस 'हाई अलर्ट' पर: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिए सख्त निर्देश, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर!

सिद्धार्थ सैनी की मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है। होली और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT