उत्तराखंड-बेकाबू होकर खाई में जा गिरा यूटिलिटी वाहन ,एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जहां आज सुबह नैनीताल जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई वही अब सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां के साहिया में चकराता के पास डाडुवा कितरौली मोटर मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉    हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले: ‘धाकड़ और धुरंधर’ हैं मुख्यमंत्री धामी!

जानकारी के अनुसार, लंम्णाधार के पास चालक वाहन की सफाई कर रहा था, इसी दौरान अचानक वाहन खाई की और चलने लगा और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान दिनु पुत्र चेतु(23) निवासी कितरौली की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर चोरी का खेल खत्म: हल्द्वानी पुलिस ने किया तेजी से पर्दाफाश

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग खाई की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने शव को खाई से निकाला। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र रावत भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT