उत्तराखंड:-(WEATHER) अगले 4 दिन पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की संभावना

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है तापमान में गिरावट आने के चलते पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा वहीं 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथोरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

वहीं मैदानी इलाकों उधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक,15 से 17 जनवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

18 जनवरी से फिर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल में बदला उत्तराखंड: निवेश, पर्यटन और प्रगति की नई कहानी

15 और 16 जनवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाने के कारण शीत दिवस की स्थिति रहेगी। ऐसे में इन जिलों में दो दिन सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया

Ad_RCHMCT