उत्तराखंड-नौकरी की तलाश कर रहे युवा हो जाऐं तैयार,445 पदों पर निकली भर्तियां,इस तरह करें आवेदन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में भर्तियों को लेकर भी नई अपड़ेट आ रही है जहाँ भर्तियों के लिए जारी विज्ञापन में विभागवार पदों की संख्या के साथ ही अर्हता की भी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्ती के तहत बुधवार को प्रदेश के 71 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 445 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इन पदों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

भर्तियों के लिए जारी विज्ञापन में विभागवार पदों की संख्या के साथ ही अर्हता की भी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। अभी तक आयोग ने पुलिस आरक्षी, पटवारी लेखपाल, वन आरक्षी, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक की जो भर्ती जारी की है, उसमें आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं था, लेकिन इस भर्ती में उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। क्योंकि इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहले आवेदन नहीं मांगे थे।

Ad_RCHMCT