बड़ी खबर-इस अधिकारी को मंत्री को गलत जानकारी देना पड़ा भारी,कार्रवाई के आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में विगत दिवस जिस प्रकार से शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इस बैठक में शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को गलत जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिये है। जांच के आदेश जिला प्रभारी शिक्षा अधिकारी बेसिक हर्ष बहादुर चंद्र के ऊपर जारी किये गए है।बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हर्ष बहादुर चंद ने गलत जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा था कि जिले में नहीं है शिक्षकों की कमी और ना ही कोई स्कूल बंद है,लेकिन मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया था कि शिक्षकों की कमी के कारण कई स्कूल बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

गलत जानकारी देने पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई की बात कही थी।प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक का चार्ज अग्रिम आदेशों तक गोपाल स्वरूप भारद्वाज को दिया गया।विद्यालय शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

Ad_RCHMCT