विजिलेंस की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाईः तीन हजार की रिश्वत लेते जीएसटी कार्यालय के बाबू को दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक राज्य कर अधिकारी की संलिप्तता भी सामने आई है। विजिलेंस टीम मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

जानकारी के अनुसार जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक व्यक्ति से तीन हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीड़ित ने विजिलेंस से मामले की शिकायत की थी। विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने इस मामले में टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इसके तहत मंगलवार को विजिलेंस टीम ने सुनियोजित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक राज्य कर अधिकारी के गिरफ्तार होने की भी जानकारी मिली है। बहरहाल विजिलेंस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Ad_RCHMCT