दुखद-अल्मोड़ा, भिकियासैंण मार्ग पर बस गहरी खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें -

जनपद अल्मोड़ा, भिकियासैंण बस दुर्घटना, SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए गए हैं।

मंगलवार को भिकियासैंण–विनायक रोड पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। खाई काफी गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

घायलों को बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस और अतिरिक्त राहत दलों को बुलाया गया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT