वीजा खत्म, प्यार जारी- कानून सख्त! बांग्लादेश भेजी जाएगी अवैध रूप से रह रही महिला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी महिला को वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब महिला के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रजिया बेगम, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश), वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और 31 मई 2019 को दोनों ने भारत में विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक केस: जांच रिपोर्ट सौंपते ही सरकार की सक्रियता बढ़ी, परीक्षा रद्द

रजिया भारत में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए आई थी। शादी के बाद वह कुछ समय बाद बांग्लादेश लौट गई और पुनः वीजा लेकर भारत लौटी। लेकिन 30 दिसंबर 2020 को वीजा की अवधि और मई 2024 में पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022 से अगस्त 2025 तक रजिया अपने पति के साथ हरियाणा में रही, जिसके बाद वह गदरपुर वापस आ गई। यहीं पर उसके अवैध निवास की सूचना खुफिया एजेंसियों और पुलिस को मिली, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में महिला को डिटेन कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का तगड़ी कार्यवाही: 99 अराजकतत्वों की धरपकड़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रजिया बेगम के दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तय प्रक्रिया के अनुसार, 18 अक्टूबर को उसे बांग्लादेश सीमा तक ले जाया जाएगा, जहां से उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT