बारिश से ब्रेक! उत्तराखंड में इस दिन तक  मेहरबान रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार से आसमान साफ होते ही धूप निकली और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया है, जिससे आमजन और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है': हल्द्वानी में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी; गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश रुकने के बाद खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौसम के खुलते ही राज्य के हिल स्टेशनों पर पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। बर्फबारी के बाद कई पर्यटक उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन उद्योग को राहत मिल सकती है।

Ad_RCHMCT