स्वैग दिखाने की चाह में युवक ने किया खतनाक कदम, गांव में फैली दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिहायशी इलाके में खुलेआम फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना माधोपुर गांव की है। वीडियो में एक युवक फिल्मी अंदाज में हवा में गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द होगी बढ़ोतरी

मामला हरिद्वार जिले के रूड़की का है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने और ‘रील’ बनाने की चाह में युवक ने यह खतरनाक कदम उठाया। वायरल वीडियो में वह कंधे पर बंदूक टांगे बेखौफ अंदाज में फायरिंग करता नजर आ रहा है। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह आबादी वाला क्षेत्र है, जहां किसी भी समय बच्चे, बुजुर्ग या महिलाएं मौजूद हो सकते थे। ऐसे में यह हरकत किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच दिन पहले हुए बस हादसे में घायल चालक की मौत

वीडियो सामने आने के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कोर्ट ठप, जनता परेशान: एसडीएम न होने पर धरना प्रदर्शन

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही युवक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने की बात कह रही है।

Ad_RCHMCT