मौसम अलर्ट- प्रदेश में चार दिन भारी बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग शुरू

साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT