अल्मोड़ा। यहां एक युवक सेराघाट नदी में बह गया। उसकी खोजबीन की जा रही है। लेकिन रविवार सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। अब गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए हैं।
पुलिस के अनुसार शौकियाथल के पास कुंजागुठ (लछना) निवासी मनोज सिंह (19) पुत्र दान सिंह शौकियाथल में एक गेस्ट हाउस में काम करता है। बताया जाता है शनिवार को वह एक डंपर चालक के साथ सेराघाट चला गया। यहां पर वह नदी में नहाने के लिए चला गया। जैसे ही युवक नदी में कूदा। वह बहने लगा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में भव्य सैनिक सम्मेलन, पूर्व सैनिक करेंगे भागीदारी
उसके साथ में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नदी में पानी के तेज बहाव होने की वजह से उसको नदी से बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।




