युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को ‌बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विकासखंड के एक गांव की है। जहां युवती से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

पुलिस के अनुसार पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे हुए थे। यह देख परिवारजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

इस बारे में मां व बहन ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो शुभम नाम का युवक उसके पास आया। वह उसे अन्यत्र ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी शुभम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT