नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुक्तेश्वर क्षेत्र में 4 पेटी अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुक्तेश्वर पुलिस का नशे पर एक्शन

04 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

डॉ मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक तस्कर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में दिनांक 29/06/2026 को थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र के ‘गहना’ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में F.I.R. No.- 19/26, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

बरामदगी का विवरण:
1. अंग्रेजी शराब(8 PM): 02 पेटी
2. किन्नु देशी शराब: 01 पेटी
3. टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब: 01 पेटी

अभियुक्त का विवरण:
विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश, निवासी- गुनियालेख, धारी, थाना मुक्तेश्वर।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तारी टीम:-

1. उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा
2. हेड कांस्टेबल जीवन नाथ गोस्वामी
3. कांस्टेबल बृजेश नयाल

Ad_RCHMCT