उत्तराखंड-(राजनीति) BJP ने विधानसभाओं मे प्रभारी किये नियुक्त,देखिये लिस्ट।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य मे अगले साल होने वाले विधानसभा को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है।इसी क्रम में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है जिसके तहत अब प्रभारियों का सीधा दखल विधानसभा में हो जाएगा। पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के बाद अब पार्टी विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति पर फोकस कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मचा हड़कंप

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्येनजर रखते हुए पार्टी द्वारा सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से भाजपा के अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैस सिलेंडर ब्लास्ट! बर्तन की दुकान में भीषण आग

इसको देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के निर्देश पर प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विशाल कूच

देखिये विधानसभा वार प्रभारियों की सूची

Ad_RCHMCT