शहादत और गर्व: विकास की वीरगति से सिहर उठा पूरा पिथौरागढ़

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वीर सपूत विकास कुमार को सिक्किम में कर्तव्य निभाते हुए शहीद होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात इस बहादुर सैनिक ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और उनके पैतृक गांव गणकोट (सुकौली) में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

परिजन और ग्रामीण गहरे दुख में हैं, लेकिन उनके हृदय में गर्व भी है कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि शहीद विकास कुमार का बलिदान देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

शहीद विकास कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, भाई और 8 माह के शिशु को छोड़ गए हैं। इस अवसर पर महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

Ad_RCHMCT