आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे एक घर में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। इस घटना में घर के दूसरे मंजिल पर सो रहे राजेंद्र सिंह बिष्ट (47 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

सूत्रों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैल गई कि राजेंद्र सिंह को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। घर की पहली मंजिल पर रखे पशु सुरक्षित रहे, लेकिन आग ने मकान को भारी नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

घटना की सूचना मिलते ही देवीधुरा चौकी पुलिस, थाना पाटी पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT