एक आदेश में 30 ट्रांसफर, इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने एक ही रात में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए, जिससे कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

इस फेरबदल के तहत आईटी पार्क चौकी (राजपुर थाना) में तैनात उप निरीक्षक अर्जुन गुसाईं को बाजार चौकी, विकासनगर भेजा गया है। प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है। वहीं नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को रायपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ऋषिकेश में तैनात उप निरीक्षक प्रवीन सैनी को राजपुर थाने की कुठालगेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज कुमार को सहसपुर के धर्मावाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ।

नगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद को रायवाला थाना भेजा गया है। वहीं महिला उप निरीक्षक नीमा को एसआईएस शाखा में स्थानांतरित किया गया है। पटेलनगर से उप निरीक्षक बलदीप सिंह को रानीपोखरी, कैलाश चंद्र को रायपुर और महावीर सिंह सजवाण को राजपुर थाना भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक।

इसके अलावा क्लेमेनटाउन से गिरीश चंद्र बडोनी को विकासनगर, राजपुर से बलवीर सिंह रावत को पटेलनगर और प्रेमनगर से महिला उप निरीक्षक मालिनी को कालसी थाना भेजा गया है। ऋषिकेश से उप निरीक्षक राजकुमार को प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

रायवाला से कुशाल सिंह रावत को कोतवाली नगर, रानीपोखरी से विक्रम सिंह नेगी को पटेलनगर और विकासनगर से नौशाद अंसारी को रायवाला भेजा गया है। कालसी से महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट को प्रेमनगर थाने में तैनाती दी गई है।

पुलिस लाइन से मनोज रावत और जगमोहन सिंह को ऋषिकेश थाना भेजा गया है, जबकि देवेंद्र कुमार गुप्ता को एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। एएनटीएफ में तैनात महिला उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी को रायपुर थाना भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक।

इसके साथ ही एसआईएस शाखा से बलदेव सिंह को कोतवाली पटेलनगर और महिला उप निरीक्षक भागीरथी को कोतवाली नगर में तैनाती दी गई है। धर्मावाला चौकी प्रभारी विवेक राठी को अब ऋषिकेश के आईडीपीएस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विकासनगर के बाजार चौकी में तैनात मयंक त्यागी को क्लेमेनटाउन थाना भेजा गया है। रानीपोखरी में तैनात महिला उप निरीक्षक ज्योति को रायवाला थाना स्थानांतरित किया गया है।

Ad_RCHMCT