सभासद रुबीना सैफ़ी ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों को समर्थन
रामनगर। हड़ताली सफाई कर्मचारियों को पालिका सभासद रूबीना सैफ़ी के द्वारा समर्थन दिया गया।उत्तराखंड प्रदेश में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों/ पर्यावरण मित्रों के द्वारा उत्तरांचल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों को नगर पालिका प्रांगण, रामनगर में जाकर सभासद रूबीना सैफ़ी के प्रतिनिधि बतौर डॉ.ज़फर सैफ़ी के द्वारा समर्थन पत्र दिया गया व धरने में भागीदारी की गयी। सभासद रूबीना सैफ़ी के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उनके सरकारी ईमेल पर समर्थन पत्र की प्रतिलिपि भेजते हुये जगह-2 लगे हुये कूड़े के ढेरों को हटवाये जाने व महामारी को फैलने से रोकने के लिये आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो को अबिलम्ब माने जाने की मांग की।




