हल्द्वानी – 23 मई 2021 को अपराह्न 1ः25 बजे रामनगर कालाढूगी मोटर मार्ग मे टेढी पुलिया के निकट वाहन संख्या यूके 07 टीबी 1396 सार्वजनिक सेवायान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमे 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं 01 व्यक्ति घायल हो गया था। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्टेट कालाढूगी गौरव चटवाल को जाचं अधिकारी नामित किया है।
मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु नामित उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वह अपने बयान 22 सितम्बर 2021 से पूर्व लिखित, मौखिक रूप से अथवा कोई अन्य साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।




