उत्तराखण्ड राज्य से एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है जहाँ एक और जांबाज देश की रक्षा करते करते हुए शहीद हो गए पौड़ी गढ़वाल निवासी बंगाल इंजीनियर के जवान विपिन सिंह सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए हुए शहीद। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर किया दुख व्यक्त। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर दी सूचना।
अलग-अलग जगह पर देश की सेवा मे लगे सेना के जवान सेवा में लगे रहते है। अग्रिम पोस्टों पर तैनात किसी भी मौसम की फिक्र किए बिना देश की रक्षा में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को हम शत शत नमन करते हैं।
शहीद विपिन सिंह पौड़ी गढ़वाल 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं जी के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।


